मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने किया पत्रकारों पर हमला , कई बड़े चैनलों व प्रिंट मीडिया के पत्रकार घायल

17 अक्टूबर 2018
श्रीनगर : प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह आतंकी होने की सूचना पर श्रीनगर के फ़तेह कदल इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था आतंकियों से चली इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए तथा एक सुरक्षा बल शहीद हो गया । एहतियातन जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है तथा स्कूल, कॉलेज को बंद रखा गया ।
लेकिन इस एकॉउंटर के दौरान बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है  देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर हमला कर दिया इस हमले के दौरान राष्ट्रिय चैनलों के व् प्रिंट मीडिया के कई बड़े पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस पत्रकारों को पीटती रही उनपर हवाई फायरिंग की गई उनके कैमरे तोड़े गए तथा पुलिस के आलाधिकारी तमाशबीन बने रहे पत्रकारों पर हुए इस हमले में पत्रकार आसिफ को गंभीर चोटें आई है तथा अन्य कई प्रिंट मीडिया के पत्रकार घायल हो गए है ।
"कश्मीर प्रेस क्लब" (KFC) तथा कमेटी ऑफ़ प्रोटेस्ट ने पत्रकारों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की केएफसी ने दोषी सुरक्षा बलों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है
पत्रकारों पर हुए इस हमले की "भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन" कड़ी निंदा करता है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र