वडोदरा : लुंगी पहनने पर बिहार के एक इंजिनियर समेत 7 लोगो पर हमला , तीन आरोपी गिरफ्तार
17 अक्टूबर 2018
गुजरात : ताज़ा खबर के अनुसार गुजरात सरकार व पुलिस के दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है सरकार कहती है कि अब शांति है उत्तर भारतीयों पर हमले नही हो रहे है लेकिन सरकार ये दावे हवा हवाई ही साबित हो रहे है ताज़ा घटना बड़ोदरा के सामा इलाके की है यहाँ बिहार के मधुबनी के रहने वाले लोगो के मात्र लुंगी पहनने पर उनपर हमला हो गया ये हमला एक सिविल इंजीनियर तथा 6 प्लम्बरो पर किया गया हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने का दावा किया है
घटना सोमवार की है जब पीड़ित इंजिनियर व प्लम्बर बड़ोदरा नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे थे तब इन लोगो ने लुंगी पहन रक्खी थी तथा सोमवार शाम को कंस्ट्रक्शन साइट के बाहर बैठे थे तभी वहां तीन स्थानीय लोग आये तथा उनके साथ हाथापाई करने लगे तथा बार-बार शहर छोड़ने की धमकी देते रहे इस मारपीट में मधुबनी के रहने वाले इंजिनियर, प्लम्बर बुरी तरह घायल हो गए उसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले जिसके बस पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है ।
Comments
Post a Comment