सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं का विरोध जारी, भारी पुलिस बल तैनात धारा 144 लागू
17 अक्टूबर 2018
केरल : ताज़ा खबर के अनुसार मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट आज शाम पांच बजे खोल दिए गए है आपको बता दें कि पहले इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर मनाही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश करने की इजाजत दे दी है जिसके बाद मंदिर में प्रवेश करने के लिए संगठन की अगुवाई में महिलाएं शबरीमाला मंदिर पहुंची हुई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रद्धालु महिलाओ को मंदिर में प्रवेश नही करने दे रहे है मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हो रहे इस विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है पुलिस प्रशाशन ने इलाके में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है
मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर कई हिंसक झाड़पो की खबरें आ रही है मंदिर के श्रद्धालुओं ने कई बड़े न्यूज़ चैनलों की गाड़ियों को निशाना बनाया तथा पत्रकारों पर हमला भी किया गया ।
इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है लेकिन अभी तनाव थमने का नाम नही ले रहा ।
Comments
Post a Comment