बीजेपी सांसद ने sc/st एक्ट का विरोध करने वाले 12 छात्रों पर दर्ज कराया मुकद्दमा , आवास पर हंगामा व् तोड़फोड़ करने का आरोप

20 सितंबर 2018
बाँदा : सूत्र- sc/st एक्ट के विरोध के चलते  सवर्णों द्वारा किये गए प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद भैरोप्रसाद मिश्रा ने 12 सवर्ण छात्रों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज करा दिया है ।
उन्होंने आरोप लगाया है कि 12 सितंबर को लगभग 20-25 युवकों ने उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर जा कर हंगामा व् तोड़-फोड़ की
इस मामले में सांसद कार्यालय के प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश शुक्ला के द्वारा शिकायत पुलिस को दी गई है आपको बता दें कि 12 सितंबर को जिन दो सांसदों के आवास का घेराव किया गया था जिसमे से एक अन्य सपा से राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रशाद भी शामिल थे इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये थे 
एक तरफ सपा सांसद ने प्रदर्शनकारियों पर इस प्रकार की कोई कार्यवाही नही की वही दूसरी तरफ बीजेपी सांसद की छात्रों पर इस प्रकार की कार्यवाही की चौतरफा निंदा हो रही है ।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि सांसद महोदय की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 452, 504, 352 व 427 के तहत 12 युवकों पर नामजद मुकदमा लिखा गया है तथा जाँच के बाद अन्य अज्ञात लोगों के नाम जांच कर जोड़े जाएंगे।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की