कहार महासंघ की शिकायत को जिला प्रशाशन ने जाँच के नाम पर लटकाया, सरपंच पर अवैधरूप से तलाब पर कब्ज़ा करने का आरोप

20 सितंबर 2018
दमोह : मध्य प्रदेश के जिला दमोह के "कहार महासंघ" जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मन की शिकायत पर जिला सीओ मत्स्य पालन विभाग ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया था लेकिन आश्वासन देने के बाद किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जांच के नाम पर जिला प्रशासन ने मामले को लटका दिया है ।
आपको बता दें की कहार महासंघ के दमोह जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मन ने क्षेत्र के सरपंच के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी ये शिकायत जिले के डीएम ,मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई थी जिसमें उन्होंने गांव के एक तालाब पर सरपंच द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की बात कही थी । लेकिन उनका कहना है इस मामले पर प्रशासन ढीला रवैया अपना रहा है इस मामले में जिला प्रशाशन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही है तथा विपक्षी शिकायत वापस लेने के लिए धमकियाँ दे रहे है ।
जाँच के नाम पर हाथ पर हाथ धरे बैठे प्रशाशन द्वारा मामले में किसी कार्यवाही का न होना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है ।
क्या मूक ,बधिर बन कर प्रशाशन आरोपी का साथ दे रहा है ?
क्यों नही की जा रही जाँच किसकी पोल खुलने का डर सता रहा है ?
क्या कोई सत्ताधारी अपने पद का दुरूपयोग करके इस जाँच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है ?
या शायद इस मुद्दे को जिला स्तर पर नही राज्य व् राष्ट्रिय स्तर पर जे जाने की जरुरत है ।
 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र