मोटर साइकिल का ट्यूब गले में फंसा कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

28 सितंबर 2018
वाराणसी : उत्तरप्रदेश के वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र के सीर गोवर्धन में घटी दिल दहला देने वाली घटना
खबर के अनुसार यहाँ आज सुबहतड़के एक युवक की मोटर साइकिल के ट्यूब को गले में  फंसा कर हत्या कर दी गई है मृतक का नाम अमित यादव बताया जा रहा है प्रातः हुए इस  हत्याकांड के बाद जब लोगो ने युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए गांव में हड़कंप मच गया तथा लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया सूचना पाते ही एसपी सिटी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुँच चुके है मामले की छानबीन जारी है
हत्या के कारणों का अभी पता नही चल सका है पुलिस कई एंगल से जाँच में जुटी है लेकिन इस घटना ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है गांव में सुबह जल्दी ही लोग उठ जाते है चहल पहल हो जाती है ऐसे में सुबह सुबह हत्या की वारदात को अंजाम देना ये दर्शाता है कि कानून व पुलिस का अपराधियो के मन में कोई खौफ नही है अपराधी बे खौफ आमने मंसूबो को अंजाम दे रहे है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की