हरदोई : मृत व्यक्ति के ज़िंदा होने के शक मे करवाई जॉच ,मामला ज्यों का त्यों...


07 सितम्बर, 2018
हरदोई : जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हड़कम्प मच गया | जिसमें एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद शव को मर्चरी में रखवाने के घंटो बाद पहुंचे परिजनों ने मृतक को जिंदा बताते हुए डॉक्टरों से मुर्दे का ईसीजी टेस्ट करवा कर मौत की पुष्टि करने की बेतुकी मांग कर दी |
  बताते चलें कि टडियावॉ थाना इलाके में एक सडक दुर्घटना में सीतापुर जिले के रामकोट थाना के बरगदिया गॉव के नरवीर सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें एंबुलेंस 108 से हरदोई जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले ही मृत्यु हो गई |
उधर मृतक के परिजन डाक्टरों से ई0सी0जी0 जॉच के लिये एक ही बात कह रहे थे मृतक के परिजनों को डॉक्टर ने बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजन उसे मृत मानने को तैयार नही थे उसके बाद डॉक्टरों को मृतक के परिजनों की इस बेतुकी मांग को पूरा करने के लिए मुर्दे का ईसीजी करने के लिए बाध्य होना पड़ा । मुर्दे के इस ईसीजी टेस्ट में डॉक्टर का अनुभव ही काम आया और मुर्दा सिर्फ मुर्दा ही निकला।
रिपोर्टर « आशीष सिंह ,हरदोई 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की