हरदोई : अज्ञात महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिये लिये शव को जलाया...

21 सितम्बर, 2018
हरदोई /शाहाबाद : जनपद में अपराध थमनें का नाम ही नही ले रहा है ऐसा ही मामला शाहाबाद के अन्तर्गत अज्ञात लोगों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी | हत्यारों ने महिला का शव पन्नी में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया।
थाना शाहाबाद के बरौनी गॉव के पास एक महिला का शव मिला | पहचान मिटाने के लिये शव को जला रखा था | जब स्थानीय लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा दो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन  कामयाबी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का भी प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास है। चर्चा ये भी है कि हत्यारों ने घटना को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया है और शव यहां लाकर फेंक दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है जिसके संबंध में थाना शाहबाद में मु0अ0स0 366 /18 धारा 302/ 201 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है|

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र