फ़र्ज़ी बाबा पुलकित मिश्रा गिरफ्तार , खुद को बताता था पीएम मोदी का आध्यात्मिक गुरु

28 सितंबर 2018
दिल्ली : प्राप्त ताजा खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुलकित बाबा उर्फ़ पुलकित मिश्रा को गिरफ्तार किया है आरोप है की पुलकित बाबा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक गुरु होने का झूठा दावा करके सरकारी सुविधाओं का  लाभ उठा रहा था तथा झूठ बोलकर वीआईपी ट्रीटमेंट ले रहा था बाबा के झूठ बारे में पीएमओ को सूचना मिली जिसके आधार पर पीएमओ द्वारा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आदेश दिया गया इसके बाद क्राइम ब्रांच ने धोखेबाज बाबा को धर दबोचा
के अनुसार यह फर्जी बाबा दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद का रहने वाला है तथा यह झूठ बोलकर वीआईपी ट्रीटमेंट तथा सुरक्षा हासिल कर रहा था इस फ़र्ज़ी बाबा के बारे में कहा जा रहा है किस ने फर्जी कागजात बना रखे थे तथा देश के वीआईपी लोगों के साथ इस बाबा के फोटो भी थे जिन्हें दिखाकर यह अपने झूठ को सत्य प्रमाणित करता था
जिसमें यह प्रधानमंत्री श्री मोदी का आध्यात्मिक गुरु होने का दावा भी करता था तथा इसका यह भी दावा था कि इसकी शादी के 3 महीने बाद पीएमओ की तरफ से संस्कृति मंत्रालय का सचिव बना दिया गया था यही नहीं इसके झूठ की कहानी अभी और है यह दावा करता था कि यह राष्ट्रपति से सम्मानित है तथा इस बाबा की प्रधानमंत्री से नजदीकी रिश्ते हैं इसे झूठ के पुलिंदा के दम पर यह लोगों को गुमराह करता रहा तथा वीआईपी ट्रीटमेंट सुरक्षा इत्यादि लेता रहा ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की