जिसके नाम किया बैनामा उसकी मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी, शिकायकर्ता ने की एसएसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग

19 सितंबर 2018
हरदोई : उत्तरप्रदेश के जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारियो की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है लेकिन ये मामला आज का नही है ये मामला लगभग आज से 39 साल पहले का है । तथा एक शिकायत के बाद सामने आया है
एक महिला सोनेश्री की मृत्यु 2 अगस्त 1978 को हो गई थी लेकिन उसके एक साल बाद 28 फरवरी 1979 को रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचाई गई । पाए गए कागजात के अनुसार अधिकारियो ने बिना जाँच पड़ताल किये बैनामा भी कर दिया । जबकि महिला की मृत्यु एक वर्ष पूर्व ही हो चुकी थी । कमलाकांत ने विपक्ष पर फ़र्ज़ी महिला के नाम पर बौनाम कराने का आरोप लगाया है ।
अब असली मकान मालिक को ही मकान से निकालने की कोशिश हो रही है और मना करने पर तरह तरह की धमकियां मिल रही है ।
इस मामले में शिकायतकर्ता कमलाकांत की शिकायत पर जाँच की गई तो मामला सही पाया गया इसके बाद शिकायत कर्ता ने एसएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र