ग्रामप्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर डीएम के पास गए तो ग्रामप्रधान ने ग्रामीणों पर दर्ज कराया फ़र्ज़ी मुकद्दमा , बीजेपी विधायक ने ग्रामीणों को कहा गुंडा

19 सितंबर 2018
बलरामपुर : उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले के ग्राम बरईपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है । ग्रमीणों का कहना है वित्तीय वर्ष में 58 लाख रूपए गांव के विकास में खर्च किया गया लेकिन गांव में कोई सुविधा उपलब्ध नही है न गलियां है, न सड़कें है , न नालियां ही , बिजली के खंभों की हालत भी खस्ता है शौचालय भी नही बनाये गए जगह जगह कूड़े व् गन्दे पानी का ढेर लगा हुआ है जिससे मलेरिया , डेंगू , चिकेन्गुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को दावत दी जा रही है
आखिर कहाँ गया सारा पैसा ? ग्रामीणों को प्रधान से हिसाब मांगना महंगा पड़ गया ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रामीणों ने नर्क बन चुके गांव की हालत को लेकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध डीएम से भ्रष्टाचार की शिकायत की तो ग्रामप्रधान ने बेहद चालाकी से ग्रामीणों को फ़र्ज़ी मुकद्दमे में फंसा दिया । इस मामले में जब बीजेपी सदर विधायक पलटुराम पर भी ग्रामीणों ने जाँच प्रभावित करने का आरोप लगाया है विधायक पलटुराम ग्राम प्रधान की मदद कर रहे है । हद तो तब हो गई जब प्रधान का विरोध कर रहे लोगो को विधायक जी ने गुंडा बता दिया ।
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने बलरामपुर को अतिपिछड़े जिलों की श्रेणी में रखा था तथा इसे एस्पेरेशनल डिस्ट्रिक्ट का दर्जा भी दिया था फिर विकास के नाम पर मिलने वाला पैसा आखिर कौन डकार गया तथा ग्रामीण लोग ग्रामप्रधान पर फ़र्ज़ी आरोप क्यों लगाएंगे ?
नीति आयोग की देख रेख में इस जिले का विकास कार्य चल रहा था । लेकिन सत्ताधारी दीमक इस विकास को जड़ से चाटने पर आमादा है ।
इस मामले में प्रशाशन ने जाँच के आदेश दे दिए है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र