पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी वॉल्वो बस में लगाई आग

19 सितंबर 2018
वाराणसी : पूर्वांचल अलग राज्य की मांग को लेकर मुद्दा फिर से गर्म हो गया है वाराणसी के रोडवेज परिसर में प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी वोल्वो बस को एक महिला ने फूंक दिया यह बस वाराणसी से लखनऊ जा रही थी तथा इसमें सवारी अभी बैठी हुई थी आग लगने के बाद सवारियों ने इस बस से उतरकर अपनी जान बचाई आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया तथा रोडवेज बस स्टेशन को खाली कराया गया ।
बस पकड़ने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया पूछताछ करने के बाद महिला ने अपना नाम वंदना रघुवंशी बताया है तथा वह जगतगंज की रहने वाली है। वंदना रघुवंशी ने खुद को पूर्वांचल आंदोलन की राष्ट्रीय महासचिव बताया
उन्होंने कहा कि राज्य में जब भी पीएम मोदी व सीएम योगी का दौरा होता है तो हमें नजर बंद कर दिया जाता वन्दना रघुवंसी ने बताया कि बस फूंकने के लिए वो पेट्रोल लेकर गई थी
वंदना रघुवंशी ने बताया कि आपलोगों को टीन की बस की पड़ी है और एक आदमी पूर्वान्चल अलग राज्य की मांग को लेकर 36 दिन से अनशन पर बैठा है । उसकी किसी को चिंता नही है । सिंगरा पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र