मुहर्रम बवाल पर दोनों पक्षो के लगभग 900 लोगो पर एफआईआर , बिथरी व् कैंट इलाके में हुआ था बवाल

22 सितंबर 2018
बरेली : कल मुहर्रम को लेकर बिथरी व् कैंट क्षेत्र में बवाल हुआ था इसी बवाल को लेकर दोनों पक्षो के लगभग 900 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है ये एफआईआर पुलिस की ओर से कैंट व बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई गई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में 31 नामजद समेत 150 लोगो पर तथा बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल तथा उनके बेटे विक्की भरतौल पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है । विधायक पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगा है ।
इसके अलावा लगभग 750 ताज़ियेदारो पर भी एफआईआर दर्ज की गई है जिनमे से 46 नामजद है । सभी पर रोड जाम करने तथा विभिन्न आरोपो के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है
पुलिस मामले की जाँच कर रही है तथा अज्ञात आरोपियो की पहचान की जा रही है ।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन