मुरादाबाद जेल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से शिकायत करने के 6 महीने बाद भी नही हुई आरोपियो पर कोई कार्यवाही

20 सितंबर 2018
Exclusive report मुरादाबाद :
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में हमें उत्तरप्रदेश मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष रामेश्वरदयाल तुरैहा ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि ये वीडियो लगभग 6 महीने पुराना है उन्होंने जेल प्रशाशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुरादाबाद की जिला जेल में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है जेल कारागार में मुलाकाती बंदियों से दारोगा राजीव कुमार , सूरजपाल गोस्वामी , बंदी रक्षक गिरिजा शंकर  खुले आम अवैध वसूली कर रहे है । यहाँ तक की प्रतिबंधित गुटखा भी जेल प्रशाशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है ।
इस मामले में जिलाधिकारी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जा चुकी है यही नही दो बार धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है लेकिन अब तक आरोपियो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई । उन्होंने संदेह जताया कि अगर इस मामले की जाँच हुई तो कई बड़े नाम सामने आ सकते है ।
योगी जी लगातार भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते रहते है लेकिन सवाल ये कि वो अपने सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को कब ख़त्म करेंगे । आखिरआरोपियो पर कब होगी कार्यवाही होगी ? 
भ्रष्टाचारी आरोपियो को बचाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है ?
कौन कर रहा है आरोपियो का संरक्षण कहीं इस भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी तो नही है ।
6 महीने से लगातार भेजी जा रही शिकायत पर कार्यवाही क्यों नही की गई ?


Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र