बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप , पुलिस के 4 नाबालिग छात्रों समेत 9 लोगों को किया गिरफ्तार

18 सितंबर 2018
उत्तराखंड : देहरादून के साहसपुर थाना क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में गत 14 अगस्त को 4 नाबालिग छात्रों ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया तथा जब  छात्रा की तबियत खराब हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आधार पर गैंगरेप व पॉक्सो की 376D, 120 B, 201 आईपीसी की धाराओं में  मामला दर्ज कर लिया है पुलिस के साथ उत्तराखंड बाल विकास विभाग की टीम भी स्कूल पहुंची पुलिस ने स्कूल के निदेशक , प्रिंसिपल के साथ-साथ चार नाबालिग छात्र को मिलाकर कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कहा जा रहा है की उत्तराखंड पुलिस स्कूल प्रशासन की हमसाज बनी हुई है तथा इस मामले में कार्यवाही के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है पुलिस पर कार्यवाही ना करने के आरोप लग रहे हैं ।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही इस घटना को लेकर उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है जहां पुलिस आरोपियों की हमसाज बन जाए और उन पर कार्यवाही करने से बचती रहे वहां की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे ही होती है यह घटना बहुत ही शर्मसार कर देने वाली है एक तरफ सरकार कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन जिस स्कूल में बेटी शिक्षा लेने जाती है वही सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है स्कूलों में होने वाली इस तरह की वारदातें अक्सर सामने आती रहती हैं उसके बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र