12 सितम्बर तक सर्वोच्च प्राथमिकता पर आनलाइन अग्रसारित करना करें सुनिश्चित -जिलाधिकारी

07  सितम्बर, 2018
हरदोई : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त शैक्षिक संस्थाओं के प्रधानाचार्य कक्षा 9-10 से कहा है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक संस्थाओं के स्तर से पात्र छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को 31 अगस्त 2018 तक सत्यापन उपरान्त आनलाइन अग्रसारित किये जाने की प्रगति अत्यन्त खराब है।
जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो कक्षा 9-10 को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी वर्गों अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य जाति, पिछड़ी जाति एवं अल्प संख्यक वर्ग के कक्षा 9-10 के समस्त आवेदन पत्रों को नियमानुसार 12 सितम्बर 2018 तक सर्वोच्च प्राथमिकता पर आनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें । उन्होने कहा है कि यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित होने से वंचित रह जाता है तो संबंधित शिक्षण संस्थान के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी |
रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की