मेरठ : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की चाकुओं से गोद कर हत्या , पुलिस ने किया छेड़छाड़ होने से इंकार

22 अगस्त 2018
यूपी मेरठ : सूत्रों के अनुसार लिसाड़ी गांव में मंगलवार देर रात बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया है तथा इस मामले की जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान नाम के व्यक्ति की नजर काफी दिनों से अरशद नाम के व्यक्ति की बेटी पर थी 
मंगलवार देर रात  को जब इमरान टेंपो लेकर आया अरशद अपने घर में बैठा हुआ था इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया तथा झगड़ा बढ़ गया इसी दौरान इमरान अपने घर से पशुओं को काटने वाला चाकू लेकर आया और बेटी के पिता अरशद पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया तथा घटना के बाद फरार हो गया इस हमले के बाद बेदम हुए अरशद(45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इस हत्याकांड के बाद घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पकडे गए आरोपी की निशानदेही पाए  मौका ऐ वारदात से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है तथा इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
वही पुलिस ने इस घटना में छेड़छाड़ होने की बात से इनकार किया है पुलिस का कहना है की वारदात वाले दिन छेड़छाड़ नहीं की गई थी तथा पीड़ितों ने जो FIR दर्ज कराई है उसमें भी छेड़छाड़ का कहीं कोई जिक्र नहीं है तथा पुलिस छेड़ छाड़ के मामले में जाँच कर रही है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र