लखनऊ : सड़क पर पुलिस की गुंडागर्दी, मामूली बात को लेकर ऑटो चालक को लात घूसों से जम कर पीटा- वीडियो वायरल

25 अगस्त 2018
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था के क्या हालात हैं यह बताने के लिए यह वीडियो काफी है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यूपी पुलिस का कांस्टेबल जिसका नाम आनंद प्रताप सिंह बताया जा रहा है एक ऑटो रिक्शा चालक को कितनी बेरहमी से सड़क पर पीट रहा है लेकिन वहां उपस्थित कोई भी इस पुलिसकर्मी के कृत्य का विरोध नहीं कर रहा है जानकारी के अनुसार यह वीडियो लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के चौराहे का बताया जा रहा है हमारे देश में दंड देने के लिए न्याय व्यवस्था है न्यायालय हैं पुलिस का काम होता है अपराधी को न्यायालय के सामने पेश करना लेकिन इस वीडियो में देखिए इस पुलिसकर्मी को ना किसी न्यायालय की आवश्यकता है न किसी न्याय प्रक्रिया थी सड़क पर खुद ही जज बनकर मौके पर ही फैसला कर रहे हैं और ताबड़तोड़ लात घूंसे बरसा रहे हैं तथा इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है वहां अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं जिन्होंने इस पुलिसकर्मी को रोकने की जहमत नहीं उठाई और वह अंधाधुंध ऑटो रिक्शा चालक को पीटता रहा वहां उपस्थित अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे एक रिपोर्ट के अनुसार  इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर दिया  है लेकिन क्या मात्र सस्पेंड कर देना ही काफी है इस पुलिसकर्मी ने जिस बेरहमी के साथ ऑटो चालक की पिटाई की है उसके लिए उसे केवल सस्पेंड किया गया है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था जिनके हाथ में है वही सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं कौन करेगा कानून की रक्षा कौन करेगा जनता की हिफाजत
 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की