एनसीआर : लोनी में चोरों के हौसले बुलंद , एक घर से उड़ाई नकदी व् मोबाइल
29 अगस्त 2018
एनसीआर : गाज़ियाबाद लोनी में चोरों के हौसले कितने बुलंद है ये देखने को मिला लोनी क्षेत्र के आदेश नगर वार्ड नंबर 27 नियर दुर्गा माता मंदिर के पास रहने वाले दीपक सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह के घर में यहाँ चोरों ने बीती रात को वारदात को दिया अंजाम छत के रास्ते से आए चोर घर में रखा हुआ बैग ₹5000 की नगदी दो मोबाइल फोन और कुछ कागजात लेकर हुए फरार चोरों ने वारदात को छत के रास्ते से आए और वारदात को अंजाम दिया अथवा नीचे के रास्ते से गेट खोल कर हुए फरार सुबह जब दीपक सिंह के बड़े भाई राजेश की आंख खुली तो देखा कि ऊपर का गेट और नीचे का मेन गेट खुला पाया तो उनके होश ही उड़ गए उनको बड़ी घटना की आशंका हुई तो उन्होंने सभी घरवालों को जगाया और घर में देखा कि कपड़ों से भरा बैग ₹5000 नगद और जरूरी कागजात और दो मोबाइल गायब मिले तत्काल उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और FIR दर्ज की और पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई होगी तथा चोरों का पता लगा जाएगा इस घटना से लगता है कि योगी सरकार में अपराधी कितने बेख़ौफ़ है चोरों के हौसले कितने बुलंद है ।
Comments
Post a Comment