यूपी हरदोई : कर्मचारी बिना हेलमेट वाहन संचालित करते पाया गया तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये -डी0एम0



24 अगस्त, 2018
हरदोई  : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले विभिन्न कार्यालय के कर्मचारी दो पहिया वाहन का संचालन बिना हेलमेट कर रहे है जबकि सुरक्षा हित में हेलमेट का प्रयोग अति आवश्यक है और इस संबंध में समय समय पर दिशा निर्देश भी जारी किये जाते है तथा प्रचार प्रसार के माध्यमों से जागरूक भी किया जा रहा है। 
  उन्होने कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में आने वालेे समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि बिना हेलमेट वाहन का संचालन न करें और यदि कोई कर्मचारी बिना हेलमेट के वाहन संचालित करते पाया जायेगा तो उसके विरूद्व सुसंगत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी इसलिए उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई- 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन