सुप्रीमकोर्ट : मीडिया व् सोशल मीडिया पर रेप पीड़िताओं की पहचान जाहिर करने पर लगाई रोक, रेप पीड़िताओं की फोटो व् इंटरव्यू प्रकाशित न करने का आदेश

07 अगस्त 2018
सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया व् सोशल मीडिया पर नाबालिग रेप पीड़िताओं की फोटो प्रकाशित करने , पहचान जाहिर करने व् उनके इंटरव्यू दिखाने पर रोक लगा दी है सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल केंद्रीय व् राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ही ऐसी बच्चियो से बात कर सकेगा लेकिन उसको भी  प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक की मंजूरी लेनी जरुरी होगी माननीय सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ रहे बलात्कार के मामलो पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई है
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप बिना जांच पड़ताल किये इतने सालों से शेल्टर होम को कैसे फंड से रहे थे
जस्टिस लोकुर ने बिहार के बाद उत्तरप्रदेश के देवरिया का जिक्र किया उन्होंने कहा कि बिहार के मुझफ्फरपुर जैसा ही प्रकरण देवरिया में देखने को मिला उसके बाद मीडिया में मध्यप्रदेश का मामला भी दिखाया जा रहा है हर तरफ बच्चियो का यौन शोषण हो रहा है इस मामले में आखिर हमारी सरकारें क्या कर रही है ।
एमिकस क्यूरी ने कहा कि मुझफ्फरपुर मामले में  एक आरोपी की पत्नी ने फेसबुक पर बलात्कार पीड़िताओं की पहचान जाहिर की है बिहार सरकार को इस संबंध में महिला पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए तथा उसकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील