हल्द्वानी : अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को गोली मारी तथा बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला

28 अगस्त 2018
हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र के गोरा पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने  घर में घुस कर पूनम पांडे नामक महिला  की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी तथा उसकी 14 वर्षीय बेटी हर्षी पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया इस घटना में घायल हर्षी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है पूनम के पति लक्ष्मी दत्त पांडे खनन व्यवसाय से जुड़े है तथा उनके पास दो डंपर है जो गौला नदी में खनन कार्य करते है तथा उनकी किसी से व्यक्तिगत रंजिश भी नही है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने स्क़ायड टीम व्  फोरेंसिक जाँच विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच की बदमाशो का अभी तक कोई सुराग नही लगा है पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस इस घटना को लूट की दृष्टि से भी देख रही है क्यों की पूनम के घर से स्कूटी व् रायफल भी गायब है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र