इटावा : माँ की हत्या के बाद तीन बच्चियो का गला दबा कर चौथी मंजिल से फेका , बच्चियो की मौत , पुलिस ने किया आरोपी पिता को गिरफ्तार

07 अगस्त 2018
इटावा : राहत पुरा कांशीराम कॉलोनी में सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा इटावा मृतकों में तीन मासूम बच्चियां व् उनकी माँ शामिल है नृशंश हत्यारे ने पहले तीन मासूम बच्चियो का गला दबाया उसके बाद चौथी मंजिल से नीचे फेक दिया बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद 2 बच्चियो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा एक बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।  यही नही हत्यारे ने इन मासूम बच्चियों की माँ को भी मार दिया माँ का शव घटना स्थल की बिल्डिंग के एक कमरे में पड़ा मिला है इस सामूहिक हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।
पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोप में मृतक माहिला के पति को गिरफ्तार किया है इस सामूहिक हत्याकांड के लिए पारिवारिक कलह होने की आशंका जताई जा रही है फ़िलहाल आरोपी पति से पूछताछ जारी है

सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्रोध में आ कर अपना व् अपने परिवार का विनाश करना कहाँ की समझदारी है क्रोध में आ कर हम केवल अपना या दूसरों का नुक्सान तो कर सकते है लेकिन किसी का भला नही कर सकते इसलिए क्रोध हमारा सबसे बड़ा शत्रु है अगर आपके अंदर क्रोध अधिक है तो आपके विनाश के लिए किसी शत्रु की आवश्यकता नही है उसके लिए आपका क्रोध की काफी है ।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन