फर्रुखाबाद : युवाओ ने चलाया राष्ट्रध्वज रक्षा अभियान ,सड़को नालियों एवं कूड़े के ढ़ेर में पड़े राष्ट्रध्वज को उठाया

15 अगस्त 2018
फर्रुखाबाद- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर   युवाओ ने  राष्ट्रध्वज के  सम्मान में राष्ट्रध्वज रक्षा अभियान चलाया   इस दौरान युवाओ ने सड़को  नालियों एवं कूड़े के ढ़ेर में पड़े राष्ट्रध्वज तिरंगा को उठाकर एकत्र कर उनका भू विसर्जन किया ।
टीम नरेन्द्रमोदी के मण्डल अध्यक्ष अंकुश कश्यप के नेतृत्व में  नितिन कश्यप दिलीप कश्यप क़लमकार संजय प्रजापति भाजपा युवा मोर्चा सुमित प्रजापति कैफ़ सिद्दीकी सहित करीब एक दर्जन युवा  टाउनहाल पार्क  पर सुबह 10 बजे एकत्र हुए  और शहर के विभिन्न स्थानों एवं  संस्थानों प्राइवेट सरकारी विद्यालयों व मुख्य मार्गो पर पड़े राष्ट्रध्वज तिरंगा को उठाकर एकत्र किया कई जगह हमारा राष्ट्रध्वज नालियों और कूड़े के ढ़ेर में पड़ा मिला जिसे उठाकर अंत मे उसका गंगा तट पर भू विसर्जन किया गया ।
अंकुश कश्यप ने बताया कि  इस राष्ट्रध्वज  रक्षा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत बर्ष 2014 में दिलीप कश्यप द्वारा की गई थी  हमने एक साथ बर्ष 2015 से   कार्यक्रम को आगे बढ़ाया अब इस कार्य की लोग सराहना कर रहे है । हमारी टीम ने  कार्यक्रम के दौरान  स्कूलों में जाकर बच्चो को   राष्ट्रध्वज सड़को व नालियों में न फेंकने के लिये  जागरूक किया है ।  हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी यह कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम को 15 अगस्त और 26 जनवरी को किया जाता है ।

Comments