सहरसा : सरेआम लड़की से छेड़छाड़ , मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

28 अगस्त 2018
सहरसा : सरेआम लड़की से छेड़-छाड़ व् दुष्कर्म की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है देश को शर्मसार कर देने वाली घटना  बिहार के सहरसा जिले की बताई जा रही है इस घटना ने महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल कर रख दी है नीतीश सरकार के सुशाशन में दुशाशनो की भी कोई कमी नही है इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि लगभग अधादर्जन शोहदे एक नाबालिग को सड़क पर लगातार छेड़ रहे है तथा लड़की के साथ मारपीट करके दुष्कर्म का प्रयास कर रहे है लड़की का साथी इन शोहदों को रोकने की कोशिश करता है लेकिन ये लफंगे उस लड़के को भी मारपीट रहे है लड़की का साथी लड़का लगातार हाथ जोड़  रहा है गिसगिड़ा रहा है लेकिन लफंगे उनकी एक भी नही सुन रहे है तथा लगातार लड़की के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे यही नही इनकी हिम्मत देखिये कानून के डर से बेखबर ये लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे है  ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है  लगातार बढ़ते अपराध में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है ये वीडियो उसकी बानगी भर है सुशाशन के दुशाशन बेखौफ है उन्हें पुलिस व् कानून का कोई डर नही है महिला सुरक्षा को लेकर सरकार फेल होती नजर आ रही है लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ में साफ दिखाई देता है कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।
 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र