हरदोई : श्रद्धांजलि सभा के बाद अटल जी की तस्वीर को दरवाजे पर ही छोड़ा , शोकसभा में बीजेपी के दिग्गज नेता भी थे मौजूद




25 अगस्त, 2018
हरदोई (ब्यूरो) : जहां देश अटल जी को श्रद्धांजलि दे रहा है वहीं दूसरी ओर हरदोई  मे भाजपा के पदाधिकारी अटल जी की  तस्वीर को  जमीन पर रखकर खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे है |
   आपको बताते चलें की आज रसखान प्रेक्षागृह में पूर्व प्रधानमंत्री 'अटल बिहारी बाजपेई 'की श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम को आयोजित किया गया था जिसमें श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अटल जी की तस्वीर को रसखान प्रेक्षागृह के गेट के पास जमीन पर छोड़ कर सब चले गए इससे साफ है कि भाजपा नेता अटल जी की तस्वीर केवल झूठी पब्लिसिटी पाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं, जबकि आत्मीयता से अटल जी के प्रति ये कितने जिम्मेदार हैं, इसे समझने के लिए ये उदाहरण काफी है।
  विदित हो कि प्रेक्षागृह में चल रहे उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जिले के दिग्गज भाजपाई मौजूद थे जहां कार्यक्रम के दौरान अटल जी मूर्ति आन-वान-शान से रखी गई थी लेकिन कार्यक्रम समाप्त होते ही सब के सब अटल जी भूल जाते है |

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन