टिहरी : डोबरा-चांठी पुल के 4 सस्पेंशन वायर टूटे , निर्माण तकनीक पर लगा सवालिया निशान

28 अगस्त 2018
उत्तराखंड : टिहरी के अंतर्गत बनाये जा रहे डोबरा-चांठी पुल के निर्माण में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसने पुल निर्माण की तकनीक को सन्देह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है खबर के अनुसार टिहरी बांध के झील पर बनाए जा रहे डोबरा चांठी पुल की चार सस्पेंशन वायर (लोहे ली रस्सी) टूट गई तथा पुल का एक हिस्सा टेढ़ा हो गया ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया आपको बता दें यह पुल पूरी तरह से सस्पेंशन वायर पर टिका हुआ है ऐसे में 4 सस्पेंशन वायर का टूट जाना निर्माण की तकनीक पर सवाल खड़े करता है यह पुल कई सालों से विवादों के घेरे में है इस पुल का निर्माण सन 2006 में शुरू हुआ तथा ये निर्माण कार्य 2009 में पूर्ण होना था लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नही हो सका सभी को उम्मीद थी कि पुल का निर्माण इसी साल के शुरुआत में पूरा हो जायेगा इस पुल के निर्माण में  कभी धन की समस्या तभी अधिक ऊंचाई की समस्या कभी तेज हवाओं की समस्या के चलते  पुल निर्माण करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लगभग 1 अरब 30 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल को रोकने के लिए 176 सस्पेंशन वायर लगाई गई है तथा यह पुल पूरी तरह झूला पुल है ये पूरी तरह लोहे के रस्सों यानि (सस्पेंशन वायर ) पर टिका हुआ है इस पुल की भार क्षमता 18 टन है तथा इसकी लंबाई 400 मीटर है । सस्पेंशन वायर टूट जाने से इस पुल के निर्माण तकनीक को कटघरे में खड़ा कर दिया है क्यों की जो सस्पेंशन वायर खाली पुल का वजन नही सहन कर पा रही वो 18 टन वजन कैसे झेलेगी । कही ये हादसा कोई चेतावनी तो नही अगर इस हादसे की जाँच ठीक से नही की गई तो भविष्य में इससे भी भयानक हादसा भी हो सकता है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र