उत्तराखंड : बूढाकेदार में बादल फटने से 4 लोगो की मौत , 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तराखंड : टिहरी के बूढाकेदार क्षेत्र के पास कोट गांव का मामला  बादल फटने से 4 लोगो की मौत की खबर है खबर के अनुसार बादल फटने से भूस्खलन हो गया जिसके चपेट में एक मकान आ गया इस मकान में 4 लोगो की मौत हो गई तथा 4 लोगो के अभी भी मलबे में दबे होने की खबर है क्यूआरटी , एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है तथा राहत व् बचाव कार्य आरंभ हो चूका है बचाव टीम ने मलबे से एक बच्ची को घायल अवस्था में बाहर निकाला है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया  है  भारी बारिश के चलते राहत व् बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है लेकिन बचाव टीम स्थानीय लोगो की मदद से मलबा हटाने की कोशिश कर रही है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील