सुल्तानगढ़ : जलप्रपात में अचानक आयी तेज धार में 12 लोग बहे 31 लोग अब भी फंसे , पुलिस टीम मौके पर पहुंची

15 अगस्त 2018
सुलतानगढ़ : शिवपुरी-ग्वालियर के सीमावर्ती क्षेत्र मोहना स्थित सुलतानगढ़ वाटर फॉल पर  एक बड़ा हादसा होने की खबर है रिपोर्ट के अनुसार आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने के कारण  यहां पर बड़ी संख्या  में लोग पिकनिक मनाने आए थे इस वाटरफॉल में अचानक शाम को लगभग 4:00 बजे पानी का जलस्तर बढ़ गया उस समय इस वाटर फॉल में  करीब 22 लोग नहा रहे थे  पानी बढ़ता हुआ देख कर कुछ लोग किनारे की तरफ  चले गए  लेकिन अचानक बड़े जल स्तर के कारण  वहां नहा रहे 12 लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला तथा वे इस बढ़े हुए जल स्तर की तेज धार मे बह गए जानकारी के अनुसार यह जलप्रपात लगभग  80 से 100 फीट गहरा है  यहां पर लगातार बारिश हो रही है जिससे जल स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है  बारिश के कारण राहत बचाव कार्य में  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रिपोर्ट के अनुसार लगभग 30 लोग अभी पानी में फंसे हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय  पुलिस टीम  घटनास्थल पर पहुंच चुकी है इस घटना में मोहना इलाके के सरपंच का कार्य  सराहनीय रहा उन्होंने अपने स्तर से गोताखोरों को राहत व बचाव कार्य में लगाया स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोर पानी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं
आपको बता दें कि यहाँ पर दो चट्टानें है जिन पर लोग फसे हुए है एक बड़ी चट्टान पर लगभग 30 डॉ फंसे हुए हैं जबकि एक छोटी चट्टाने उस पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है सभी व्यक्तियों को बचाने की कोशिश की जा रही है बचाव दल व् हेलीकाप्टर की मदद से लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है 

 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन