यूपी हरदोई : घायल गोवंशों के उपचार एवं मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार के लिये मांगी प्रशासन से मदद- राजू







             सुरभि संरक्षक समाजसेवी राजवर्धन सिंह'राजू'
10 अगस्त, 2018
हरदोई (ब्यूरो) :  सुरभि गौ सेवा समिति के संरक्षक समाजसेवी राजवर्धन सिंह 'राजू'के नेतृत्व में  एक ज्ञापन  एडीएम को सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि इस समय संपूर्ण जनपद के लगभग हर हिस्से में किसी दुर्घटनावश घायल व मृत गौवंश देखने को मिल रहे हैं जनपद में पशु चिकित्सकों की कमी या उदासीनता के कारण जिला प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है शहर में सुरभि गौ सेवा समिति  इस कार्य में अपने सीमित संसाधनों से अपना योगदान देती है परंतु संपूर्ण जनपद में  इसे करवा पाना संभव नहीं है अतः इस स्थिति में इन कार्यों  हेतु  प्रत्येक ग्राम सभा के प्रधान व  संबंधित थाने को निर्देशित किया जाए ताकि उस क्षेत्र के घायल/मृत गौवंश का उपचार व अंतिम संस्कार हो सके तथा घायल गौवंश का संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज हो सके तथा वहां का मृत गौवंशों से संबंधित क्षेत्र  संक्रामक बीमारी फैलने  से बचे
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष वाजपेई व अंजली सिंह आदि शामिल रहे |

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन