नई दिल्ली : अपने नायक वाले अंदाज़ में लौटे सीएम अरविन्द केजरीवाल , जनता के बीच जाकर लगाई बिल्डर को फटकार - वीडियो वायरल

26 जुलाई 2018
नई दिल्ली : नायक की भूमिका में लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में सीएम अरविंद केजरीवाल प्रोटोकॉल की परवाह किये बिना एक घर में जनता के बीच पहुंचे है जहाँ वो घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने को लेकर एक रहेजा नाम के बिल्डर को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे है । इस मकान में घर की छत टूट कर गिर रही थी इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था जैसा की अभी कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला था ग्रेटर नोएडा में घटिया निर्माण सामग्री के चलते 2 इमारतें रेत के टीले की तरह भरभरा कर जमीदोज हो गई थी इस घटना से भारी तबाही हुई थी
इस वीडियो को देख कर लगता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पुराने नायक वाले अंदाज़ में वापस लौट रहे है जनता के इतने करीब जा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के जज्बे को देख कर लगता है कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के आगामी चुनाव में विपक्षी पार्टियों के लिए एक बड़ा चैलेंज बन सकते है ।
 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र