भारी बारिश के चलते जगदीशपुर से शाहबाद को जोड़ने वाली रोड कटी

31 जुलाई 2018
यूपी हरदोई : देश के कई राज्यो में भारी बारिश का कहर जारी है इस बार की बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है कई जगह मकान गिरने की ख़बरें आयी तो कही बिजली गिरने की ख़बरें आ रही है जहाँ देखो पानी ही पानी सड़कें नदियां नाले सब पानी से लबालब भरा हुआ है आपको बता दें कि
हरदोई उत्तर प्रदेश चार दिनों से भयंकर बारिश के चलते आज सुबह जगदीशपुर से शाहाबाद को जोड़ने वाली मेन रोड पानी के भराव से कट गए ग्राम  तेरीया हॉस्पिटल के पास 20 फीट लंबी रोड पानी के जलभराव से कट गई जिससे आवागमन ठप हो गया है रोड से करीबन सैकड़ों गांव को जोड़ा गया था फर्रुखाबाद से आने वाले लोगों के लिए शाहाबाद से शाहजहांपुर जाने के लिए इसी रोड का इस्तेमाल किया करते थे अब उनको लंबे रूट से जाना होगा मिली जानकारी के अनुसार अभी तक pwd विभाग की तरफ से काम चालू नहीं किया गया जिससे क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिल सके इस रोड से आने जाने वालों के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो गई है ।
रिपोर्ट: (आशीष सिंह हरदोई)

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की