नई दिल्ली : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग ,आज होगी इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई

11 जुलाई 2018
नई दिल्ली : खबर के अनुसार आज इलाहाबाद हाइकोर्ट में बहुचर्चित मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई की मांग को लेकर सुनवाई होनी है । आपको बता दें की अभी कुछ दिनों पहले ही बागपत की जिला जेल में प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी को 10 गोलिया मारी गई थी जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच इस हत्याकांड का होना अपने आप में सवाल खड़े करता है मीडिया रेपिर्ट्स के अनुसार शुरूआती जाँच में सामने आया था कि जेल में जिस जगह मुन्ना बजरंगी को गोली मारी गई थी वहां के सीसीटीवी खराब निकले है । मुन्ना बजरंगी की हत्या के एक दिन बाद सोमवार को बसपा विद्यायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में पेशी थी एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इस हत्याकांड में सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है जो की पश्चिमी यूपी व् उत्तराखंड में सक्रिय है । आपको बता दें कि मुन्ना बजरंगी की हत्या से पहले ही उनकी पत्नी ने इस हत्या कांड की आशंका जाहिर की थी इस हत्या कांड में मुन्ना बजरंगी के परिजनो को पुलिस की जाँच पर भरोसा नही है  इसलिए वो सीबीआई की जाँच की मांग कर रहे है सीबीआई की जाँच में कुछ बड़े नाम सामने आने की आशंका है

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील