सहारनपुर: रेप की कोशिश में नाकाम युवक ने लड़की को घर में घुस कर पीटा, घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस ने नही दर्ज किया मुकद्दमा

04 जुलाई 2018
सहारनपुर: खबर के अनुसार सहारनपुर में छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है छेड़छाड़ के लगातार मामले सामने आने के बाद पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई होती नही दिख रही है छेड़छाड़ का एक ओर नया मामला सामने आया है गांव के ही युवक ने घर मे घुसकर लड़की के साथ पहले रेप करने की कोशिश की बाद में रेप में कामयाब नही होने पर लड़की की पिटाई कर आरोपी फरार हो गया पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में की शिकायत कई घन्टे बाद भी दर्ज नही हुआ पीड़ित पक्ष का मामला
आपको बता दे कि पूरा मामला सहारनपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के आलमपुर गांव का है जहा गांव में रहने वाला एक युवक पहले जबरदस्ती घर में घुस गया और फिर घर मे अकेली लड़की को देखकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने लड़की की पिटाई कर डाली और मोके से फरार हो गया तस्वीरों में आप देख सकते है आरोपी ने लड़की की न सिर्फ पिटाई की बल्कि मारपीट में लड़की की आँख भी बच गई पीड़ित परिवार के लोगो ने थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में अधिकारियों को पूरी बात बताई और तहरीर दी उसके बाद भी पुलिस तहरीर लेकर रख ली न तो पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा और न ही मुकदमा दर्ज किया पूरा मामला मीडिया में आने के बाद एसपी देहात ने मामले की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस की बडी लापरवाही सामने आई है छेड़छाड़ के मामलों में अंकुश लगाने की बात तो दूर सहारनपुर पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई करने से भी बचती नजर आती है
        
 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की