उत्तरप्रदेश लोनी : रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने खोली लोनी नगर पालिका परिषद् के अधिकारियो की पोल

06 जुलाई 2018
गाज़ियाबाद लोनी : खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र के पुराने वार्ड नं 29 के डी ब्लॉक में रहने वाले दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी रामावतार ने लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकारियो के निकम्मेपन की पोल खोल के रख दी है रामावतार जी के घर के सामने व् आस पास की गलियों में जगह जगह गड्ढे है जिससे जल भराव की समस्य रहती है जलभराव के कारण यहां गन्दगी के ढेर लगे हुए है जहाँ भयंकर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है रामावतार ने इस संबंध में कई बार लोनी नगर पालिका के अधिकारियो से शिकायत की लेकिन उन्हें आश्वाशन दे कर भेज दिया गया उन्होंने बताया कि उन्हें नगर पालिका के अधिकारियो ने ये कह कर वापस भेज दिया की अभी ठेकेदार नही है  जब आ जायेगा तब भेज देंगे लेकिन दो दो बार शिकायत करने के बाबजूद कोई भी नही आया हालात नर्क से भी बदतर होते जा रहे है देश की राजधानी दिल्ली से सटे इस क्षेत्र की हालत गांव से भी बदतर है नगर पालिका के अधिकारी है कि सुनने को राजी ही नही है ऐसे में जनता जाये तो कहां जाये
देखिये press india 24 की ख़ास रिपोर्ट


Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की