यूपी हरदोई : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल चालकों की मौत



 

यूपी हरदोई - कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संडीला-गौसगंज मार्ग पर सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज कहली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई  युवकों की पहचान पास मिले फोन पर संपर्क कर हो सकी
       थाना माधौगंज के ग्राम अब्दुल्लापुर रुकनापुर निवासी दो युवक अवनीश कुमार सिंह (31) पुत्र सुरेंद्र विक्रम सिंह और अंशुल (27) पुत्र करन सिंह शुक्रवार रात को किसी कार्य हेतु मोटरसाइकिल UP30W7487 सुपर स्प्लेंडर से लखनऊ जा रहे थे  रात करीब 8:00 बजे गौसगंज-संडीला मार्ग पर स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज कहली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी  जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया  सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवकों को देखकर राहगीरों ने संबंधित थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी  सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया  जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस को तलाशी के दौरान युवकों के पास से कोई आईडी कार्ड बरामद नहीं हुआ पुलिस ने मृतक के पास से मिले फोन से संपर्क कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है |

रिपोर्ट -आशीष सिंह बावन, हरदोई 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की