यूपी बरेली : निदाखान के खिलाफ फतवा जारी करने वाले शहर काजी व् चार मौलवियों पर एफआईआर के आदेश

25 जुलाई 2018
यूपी बरेली : निदा खान मामले में एक नया मोड़ आ गया है । खबर के अनुसार जिन मौलवियों ने निदा खान के खिलाफ फतवा जारी किया था अब उनकी खैर नही है । बीते बुधवार को निदा खान की तहरीर पर एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बारादरी पुलिस को फतवा जारी करने वाले 4 मौलवियों समेत शहर काजी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है  आपको बता दे की अभी कुछ दिन पहले निदा खान व् फरहत नकवी के खिलाफ चोटी काटने का फतवा जारी किया गया था इसके लिए इनाम की राशि 11786 रूपए भी घोषित की गई थी तथा उन्हें 3 दिन में देश छोड़ने को भी कहा गया था
निदा खान रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ लड़ रही है जो की तीन तलाक , हलाला से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं में एक उम्मीद की किरण बन कर उभरी है । निदा खान और फरहत नकवी के हौसले से मौलवी बौखलाए हुए है ।
कौन है निदा खान ?
आपको बता दें कि निदा खान आला हजरत  हैल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्षा है इसी के साथ निदा खान यहाँ के आला हजरत दरगाह परिवार की बहू है कुछ महीने पहले उन्हें उनके शौहर ने तीन तलाक दे दिया था जिसके बाद निदा खान ने बड़ी हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए  अदालत में न्याय की गुहार लगाई थी निदा खान के इस केस में फैसला देते हुए माननीय न्यायलय ने तीन तलाक रद्द कर दिया था । जिससे वो फिर से आला हज़रत दरगाह परिवार की बहू हो गई है । तीन तलाक और हलाला से पीड़ित महिलाओं के लिए एक मिसाल बन कर उभरी है निदा खान । 

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा