झारखण्ड : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को लात घूसों से जमकर पीटा तथा कपडे फाडे

17 जुलाई 2018
झारखंड के पाकुड़ जिले में समाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई तथा उनके कपडे तक फाड़ दिए गए इस घटना का आरोप बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लगा है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पहाड़िया समुदाय की आदिवासियो की एक सभा को संबोधित करने वाले थे सभा को संबोधित करने से पहले स्वामी अग्निवेश के विरोध में आरएसएस व् बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा कर उनका विरोध किया तथा जैसे ही स्वामी अग्निवेश सभा को संबोधित करके बाहर निकले अचानक उनपर बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया तथा धक्का मुक्की के साथ लात जूतों तक बात पहुँच गई उनकी पगड़ी खोल दी गई उनको जमीन पर गिरा दिया गया इतना ही नही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के खिलाफ नारे भी लगाये घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गये तथा स्वामी अग्निवेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसपर कार्यवाही की जायेगी ।
इस विषय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वामी अग्निवेश ईसाई मिशनरियों की मिलीभगत से आदिवासियों को भड़काने के काम कर रहे है ।  

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की