बागपत : 55 दिन से जारी है धरना सीएचसी चालू करने की है मांग

29 जुलाई 2018
बागपत : कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू करवाने के लिए टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहा धरना 55वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि इतने लंबे समय में तो दुनिया में कही से भी व्यक्ति टीकरी आ सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार को इतनी सुध नही है कि टीकरी सीएचसी को शुरू कराना चाहिए कि नही। अभी तक भी कोई सरकारी नुमाइंदा धरनास्थल पर नही पहुँच सका है न ही कोई कार्रवाई हो सकी है। कहा कि जब तक प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुँचकर सीएचसी को चालू नही करते तब तक धरना जारी रहेगा। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानंद जी महाराज द्वारा रामकथा का वाचन किया गया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। धरनारत लोगों में चौधरी सुखबीर सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, अमरजीत राठी, हरिओम, रमेश भगत, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, राजेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, मास्टर चरण सिंह, चौधरी जसबीर सिंह, राजीव शर्मा, सचिन, पिंटू, संजू, बाबूराम आदि रहे।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील