मथुरा : एक्सप्रेस वे बना मौत का एक्सप्रेस वे , अनियंत्रित कार ने ली 4 की जान
15 जुलाई 2018
मथुरा: खबर के अनुसार आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है एक भयानक हादसा एक तेज रफ़्तार कार ट्रक में घुस गई इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है कार सवार मथुरा से नोएडा जा रहे थे तभी रास्ते में हुआ ये हादसा कार में केवल 4 लोग ही सवार थे चारो की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व् बचाव दल ने मौके पर पहुँच कर राहत व् बचाव कार्य शुरू किया लेकिन इस बचाव कार्य में दुर्घटना ग्रस्त कार में कोई जीवित नही निकला पुलिस शवों को कब्ज़े में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
आपको बता दें कि एक्सप्रेस वे हमारी सुविदा के लिये बनाया गया है लेकिन अनियंत्रित गति हमारे लिए जानलेवा हो सकती है ये हमे इस घटना से सीखने की जरुरत है गति को नियंत्रण में रक्खे
सरकार से एक्सप्रेस वे पर गति नियंत्रण को लेकर कोई सख्त नीतियां नही बनाई है इस कारण आये दिन हादसे होते रहते है इन हादसों के चलते य एक्सप्रेस वे मौत का एक्सप्रेस वे बनता जा रहा है एक्सप्रेस वे पर ट्रेफिक पुलिस की तैनाती होनी चाहिए जिससे कोई गति सीमा का उल्लंघन न कर सके और जो भी गति सीमा का उल्लंघन करे उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्यवाही हो लेकिन इतने जनलेवा हादसे होने के बाद भी सरकार ने इस मामले को लेकर कोई कदम नही उठाया है जिसका परिणाम जनता भुगत रही है ।
Comments
Post a Comment