बागपत : सीएचसी टीकरी के लिए 44 दिनों से धरना दिये हुए है लोग, नही पहुँचा कोई अधिकारी

18 जुलाई 2018
बागपत (उ०प्र०): कस्बा टीकरी में सीएचसी को शुरू कराने को लेकर टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहा धरना बुधवार को 44वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि करोड़ो रुपयों से नवनिर्मित सीएचसी को बनवाकर ही दम लेंगे। पहले भी करोड़ो रुपयों से तैयार इमारतें आज खण्डहर बन चुकी है। लोगों ने विभिन्न माध्यमों से उत्तर प्रदेश सरकार से इस सीएचसी में जांच सुविधाएं और डॉक्टरों की व्यवस्था कराने की मांग की है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई भी सकारात्मक संकेत नही आया है। अब पिछले डेढ़ महीने से लोग टीकरी चिकित्सालय में ही धरना दे रहे है लेकिन अभी तक भी शासन ने कोई सुनवाई नही की है। जिसके बावजूद क्षेत्रवासियों में रोष है और क्षेत्र के लोगों ने 22 जुलाई को आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए महापंचायत का आव्हान किया है। दिन भर महापंचायत की रणनीति पर चर्चा हुई। क्षेत्र के कई गांवों में घूम घूमकर टीकरी कस्बावासियों ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क किया। दोपहर बाद धरनास्थल पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। धरना देने वालो में मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, आनन्द प्रकाश, गुड्डू आर्य, हरिओम, दीपक राठी, चौधरी रिसिपाल राठी, कौशल कश्यप, बाबूराम, छोटू, राजेंद्र शर्मा, विकास राठी, मास्टर चरण सिंह, चौधरी रणधीर सिंह, रामपाल, सेवाराम जाटव, राजन, आर्यन राठी, रीता, आंशिका, बालेश देवी, सुमन देवी आदि रहे।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र