उन्नाव : तिरपाल रंगाई के टैंक में उतरे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत , 2 की हालत गंभीर

उन्नाव : शहर कोतवाली के सिंगरोसी स्थित दुर्गा इंटरनेशनल में तिरपाल रंगाई के टैंक में गैस रिसाव के कारण तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई । आपको बता दें कि ये तीनो मजदूर टैंक में नॉजेल ठीक करने के लिए पानी में उतरे थे लेकिन गन्दे पानी में अचानक गैस रिसाव होने के कारण तीनो मजदूर गैस की चपेट में आ गए इस घटना में इन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई
यही नही इन मजदूरों को बचाने के लिए टैंक में उतरे अन्य दो मजदूर भी गैस की चपेट में आ गए इन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस भीषण घटना से मजदूरों के घरों से लेकर फैक्ट्री तक हड़कंप मचा हुआ है
इस फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर आशीष (मैया खेड़ गांव ) , हारून व् रामबक्श (सिंगरोसी) ,  भजनलाल व् हरीराम (खेड़ा) , अखिलेश (हरदोई माधोगंज लीला मऊ)

सोमवार को सुबह तिरपाल रंगाई के टैंक में नॉजेल को ठीक करने  अखिलेश , भजनलाल , हारून , आशीष रंग घोलने वाले टैंक में उतरे थे लेकिन अचानक इस टैंक में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया । इस जहरीली गैस मि चपेट में आशीष, भजनलाल और हारून की मौके पर ही मौत हो गई । इन मजदूरों को बचाने में हरिराम और अखिलेश को भी जहरीली गैस ने अपनी चपेट में ले लिए जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । 

इस घटना के बाद तुरंत पुलिस न फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया फायर ब्रिगेड के जवानों ने मृतकों को टैंक से निकाला इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में दुःख का माहौल है । 


 

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा