बागपत : सीएचसी की मांग को लेकर धरने पर हुई पंचायत, अहम फैसला - 22 जुलाई को होगी बड़ी महापंचायत

16 जुलाई 2018
बागपत : टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू कराने को लेकर चल रहा धरना 42वें दिन रविवार को भी जारी रहा। पंचायत के अध्यक्ष रामकिरण शर्मा रहे और संचालन शिवकुमार राठी और प्रमोद राठी ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार का कोई भी प्रतिनिधि लोगों के बीच नही पहुँचा है। यह सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। इसको अभी तक भी जनता की आवाज सुनाई नही दी है। वक्ताओं ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से सीएचसी को चालू कराने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नही मिले है। इस पंचायत में फैसला हुआ है कि आने वाली 22 जुलाई को क्षेत्र की बड़ी महापंचायत होगी। वक्ताओं ने कहा कि या तो सरकार आने वाले रविवार से पहले सीएचसी को चालू कर दे अन्यथा लोग बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे। टीकरी कस्बे के चैयरमेन सोमपाल राठी ने कहा कि यह सीएचसी क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता है। इसके चलने से लाखों लोगों को फायदा होगा। धरने पर टीकरी विकास सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर महेंद्र सिंह, चौधरी सुखबीर सिंह, चौधरी रणधीर सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल राठी, शिवकुमार राठी, रमेश भगत, अमरजीत राठी, हरिओम, प्रमोद, कौशल कश्यप, बाबूराम, आनंदप्रकाश, पंकज, डॉ अरुण राठी, विनोद राठी, विकास राठी, रामबीर, संदीप शर्मा, रामकुमार, राजेंद्र शर्मा, रामपाल शर्मा, अनुज आदि रहे।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की