लखनऊ : बाइक सवार बदमाशों ने राजभवन के सामने गार्ड को गोली मार कर कैश वैन से लूटे 20 लाख रूपए

31 जुलाई 2018
यूपी लखनऊ : उत्तरप्रदेश के सबसे पॉश इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दे कर उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा कर बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए । खबर के अनुसार लखनऊ के राजभवन के सामने बाइक सवार कुछ बदमाशो ने एक कैश वैन पर हमला कर दिया तथा ताबड़तोड़ फायरिंग करके कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को मौत के घाट उतार दिया और कैश वैन में रक्खा 20 लाख रुपया ले कर फरार हो गए इस फायरिंग में एक अन्य युवक भी गोली लगने से घायल हो गया इसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है पुलिस के आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ  मौके पर पहुँच कर घटना स्थल पर जाँच पड़ताल की तथा बदमाशो को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है पुलिस के अनुसार बदमाशो के कई सुराग मिल गए है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा । बदमाशो को पकड़ने के लिए एसटीएफ को रवाना किया गया है। इस मामले को सुलझाने के लिए डीजीपी ने 6 टीमो का गठन किया है पुलिस ने इस संबंध में वैन के ड्राइवर रामसेवक से भी पूछताछ की है । पुलिस ने लुटेरों की बाइक की भी पहचान की है बाइक का नंबर है  - UP- 32 -BK- 7068  ये घटना पुलिस के नाक का सवाल बन चुकी है इस तरह दिन दहाड़े राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है । इस घटना से उत्तरप्रदेश की किरकिरी हुई है इसलिए  पुलिस पुरी कोशिश में है कि इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाये ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की