यूपी बागपत : टीकरी सीएचसी में 16 को होगी पंचायत

13 जुलाई 2018
बागपत (उ०प्र०): कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू करवाने के लिए टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहा धरना 39वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
धरनारत लोगों ने दो टूक कहा कि प्रदेश सरकार से सीएचसी चलवाकर रहेंगे। वरना पुरानी इमारतों की तरह नयी बिल्डिंग भी खण्डहर बन जायेगी। वक्ताओं ने कहा प्रशासन टीकरी निवासियों को बहकाने की कोशिश कर रहा है। बिना सीएचसी को चालू किये ही सीएचसी की बिल्डिंग में पीएचसी चलाई जा रही है। दोपहर में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाले सोमवार को सीएचसी परिसर में ही दोपहर 2 बजे टीकरी कस्बावासियों की पंचायत होगी। जिसमे आगे की रणनीति पर बहुत ही अहम फैसला लिया जायेगा। दोपहर बाद नित्य की तरह ही रामायण पाठ किया गया। धरना देने वालो में मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, ओमबीर सिंह, अमरजीत राठी, रमेश भगत, सोनू राठी, हरिओम राठी, सुशील, अमित, ऋषिपाल राणा, कौशल कश्यप, प्रवेंद्र चौधरी, विनोद, संजीव, लीला देवी, चन्द्रा देवी, रश्मि, महेन्द्री, नसीमा आदि रहे।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा