एजेंसी टंपा (फ्लोरिडा) वैज्ञानिकों को वृहस्पति ग्रह के पास मिले 12 चन्द्रमा

 





   
एक ताजा खोज में वृहस्पति ग्रह के पास और 12 चंद्रमा पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद वृहस्पति ग्रह के पास चंद्रमा की कुल संख्या 79 हो गई है। यह सोलर सिस्टम में किसी भी ग्रह पर सर्वाधिक है। खगोलविदों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

    कार्नेज इंस्टीट्यूट फॉर साइंस के शोधकर्ता स्कॉट शेपार्ड ने एक नया चंद्रमा खोजा। यह काफी छोटा है जो महज एक किलोमीटर आकार में है। इसकी भी अपनी कक्षा है। इसे वृहस्पति का सबसे छोटा चंद्रमा बताया गया। यह वृहस्पति के चारों ओर एक चक्कर लगाने में करीब डेढ़ साल लगाता है। इसकी कक्षा झुके हुए कोण की स्थिति में है। शेपार्ड कहते हैं कि हालांकि यह इसकी अस्थाई स्थिति है। इसके अलावा दो अलग चंद्रमा खोजे गए जो वृहस्पति की दिशा में ही घूमते हैं। आंतरिक हिस्से में जो चंद्रमा है उसे वृहस्पति का एक चक्कर लगाने में लगभग एक साल लगता है। खगोलविदों ने चंद्रमा के इस समूह को वैल्यूटुडो नाम देने का प्रस्ताव किया है। इटली के खगोलविद गैलिलिओ गैलिली ने वृहस्पति के पहले चार चंद्रमा की खोज 1610 में की थी।
   अंतरिक्ष -खगोलविधों ने एक किलोमीटर के आकार का चंद्रमा भी खोजा
वृहस्पति ग्रह के पास चंद्रमा की कुल संख्या अब 79 हाे गई है

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन