भदोही : गोपीगंज थाने में पुलिस की पिटाई से हुई रामजी मिश्र की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने रोड जाम करके किया प्रदर्शन , दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग

30 जून 2018
यूपी भदोही: खबर के अनुसार भदोही कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गोपी गंज थाने में रामजी मिश्र की संदिग्ध अवस्था में मौत से हड़कंप मच गया है परिजनों का कहना है कि  रामजी मिश्र की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है इस संबंध ने उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमे वो रो रो कर अपने पिता रामजी मिश्रा की मौत के लिए गोपीगंज थाने की पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रही थी बेटी का का कहना है  कि उसके पिता व् उसके चाचा में जमीन को लेकर मामूली विवाद हो गया था जिसमे पीड़ित के चाचा ने पुलिस को सूचित कर दिया पुलिस ने आते है पीड़िता के चाचा व् पिता को धमकाना शुरू कर दिया इसके बाद दोनों पक्ष आपसी समझौते को तैयार भी हो गये थे लेकिन पुलिस पीड़िता के पिता को थाने उठाकर ले गई जहाँ उनकी बे रहमी से पिटाई की गई इस दौरान  रामजी मिश्रा से उन के  परिजनों को भी मिलने नही दिया गया तथा गंभीर पिटाई से पुलिस थाने में ही उनकी मौत हो गई इस घटना से मृतक रामजी मिश्रा का परिवार दुखो के समंदर में डूब गया है  पीड़ित बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस इस मामले में लीपा पोती करते हुए दिखाई दे रही है इसी संदर्भ में आज रामजी मिश्र की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ स्तानिय लोगों ने भदोही-गोपीगंज मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया तथा रामजी मिश्र की मौत के मामले में दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील