मुग़लसराय रेलवे स्टेशन का बदला नाम , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रक्खा गया नया नाम
05 जून 2018
नई दिल्ली : "मुग़लसराय जंक्शन" रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल चुका है इस स्टेशन का नाम अब "पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन" हो गया है गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को इसे मंजूरी दे दी इसके तुरंत बाद नाम बदले जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी उन्होंने कहा कि जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए ये कदम उठाया गया है उन्होंने मुग़लसराय स्टेशन का नाम बदले जाने को लेकर ख़ुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें "अंत्योदय" जैसा महान विचार दिया उनके नाम पर स्टेशन का होना बहुत ख़ुशी की बात है
Comments
Post a Comment