यूपी लखनऊ : बंगले की चाबी अफसरों को देने के बाद हुई तोड़फोड़ : अखिलेश यादव

10 जून 2018
यूपी लखनऊ:सूत्र/अखिलेश यादव के सरकारी बंगला खाली करने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश यादव पर बंगले में तोड़ फोड़ का आरोप लगाया है बीजेपी के मंत्री स्वन्त्रदेव का कहना है कि जनता के खून पसीने की कमाई से अखिलेश यादव अय्याश जीवन जीते थे इसलिए इनके  बंगले में 100 ऐसी व् इटालियन मार्बल लागा रक्खा था इसलिए कीमती सामान को निकलने के लिए उन्होंने तोड़फोड़ की है
लेकिन अखिलेश यादव ने उल्टा योगी सरकार पर ही आरोप लगा दिए है उन्होंने कहा है कि बंगले में तोड़फोड़ बंगले की चाबी अधिकारियो को दिए जाने के बाद हुई है उन्होंने कहा की मुझे बदनाम करने के लिए बंगले में तोड़ फोड़ करवाई गई गई आपको बता दें कि अखिलेश यादव के बँगला खाली करने के बाद ही टूटे फूटे बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है बंगले से ऐसी के साथ बिजली के स्विच भी गायब है दीवारों से टाइल्स गायब है बंगले में लगी स्ट्रीट लाइट गयब है और इन सामान को आसानी से तरीके से निकाला गया होता तो और बात होती लेकिन इन सामानों को निकालने के लिए सीधा तोड़फोड़ की गई है दीवारें , फर्श ,सब टूटा फूटा पड़ा है
ऐसे में सत्ता पक्ष के लिए जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए अखिलेश यादव का बंगला अच्छा बहाना है जनता की समस्याओ को सुलझाने की बजाय बंगले की तोड़ फोड़ की बातें चल रही है

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की