यूपी हरदोई : दबंगों ने तमंचे की नोक पर किया किशोरी से गैंगरेप , पीड़िता को दी दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी
17 जून 2018
यूपी हरदोई : उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली के अंतर्गत पाली रोड स्थित एक गांव में ऐसी घटना घटी है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है ये मामला 14 जून की रात लगभग 8 बजे का है जब एक किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे मुकेश पुत्र भइयालाल अपने तीन साथियों के साथ मिल कर तमंचे की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तथा इस घटना का वीडियो भी बनाया दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी की अगर उसने किसी से इस घटना के बारे में बताया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे लेकिन किशोरी ने घर जा कर अपने परिजनों को सब बता दिया इस वारदात को उसी गांव के रमेश नाम के व्यक्ति के खेत के पास अंजाम दिया गया आरोपी मुकेश किसान समुदाय से है पीड़िता के परिजन जब कोतवाली शाहाबाद में इस मामले की शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया और मनमानी तहरीर लिख कर उसपर पीड़िता के पिता का अंगूठा लगवा लिया इस तहरीर में केवल एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस के इस ढुल मुल रवैये को देख कर पीड़िता के पिता ने सीओ शाहाबाद से न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने शाहाबाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये शाहाबाद पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए है पुलिस का कहना है कि मामले के जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी लेकिन जिस तरह पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है उससे पीड़िता न्याय मिलने के बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता
Comments
Post a Comment